पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवन खंड के सरपंच बोले आयोजन की तैयारियों पर 5 लाख हमने खर्चे विधायक बाजीगर सहकारिता मंत्री से सारी घोषणा गुहला के लिए करवा गए

सीवन खंड के सरपंच बोले-आयोजन की तैयारियों पर 5 लाख हमने खर्चे विधायक बाजीगर सहकारिता मंत्री से सारी घोषणा गुहला के लिए करवा गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने गुरुवार को सीवन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। विधायक कुलवंत बाजीगर ने मंत्री के समक्ष जो भी मांगें रखी उन्हें पूरा करने की घोषणा की। इस दौरान ग्रोवर ने करीब 50 करोड़ राशि से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। लेकिन इस पर कार्यक्रम के आयोजक सीवन खंड के सरपंच नाराज हैं। सीवन सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा, सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान गज्जन सिंह ने कहा कि ब्लॉक के सरपंचों ने पिछले 10 दिनों से तैयारी कर सम्मेलन को सफल बनाने पर करीब 5 लाख रुपए खर्च कर दिए। मंत्री ने सीवन खंड के लिए कुछ नहीं दिया बल्कि विधायक अपने खंड गुहला की कई मांगें पूरी करा ले गए।

मंत्री की मौजूदगी में जब विधायक बाजीगर मंच से संबोधित कर सरकार व खुद द्वारा कराए विकास कार्यों का बखान कर रहे थे तभी बीच में खानपुर गांव के दो-तीन कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर कहा- मंत्री जी हामनै भी वोट दे रखे हैं, म्हारे भी काम करवा दो, स्कूल अपग्रेड करा दो..। इस पर सफाई देते हुए विधायक ने कहा थ्यारी वोट आई हैं, थारै गांव का भी विकास करां दयांगे, सारे काम भेज राखै सै। उन्होंने कहा कि पूरे हलके में एक समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंत्री मनीष ग्रोवर द्वारा घोषणा की गई है उससे पूरे हलका वासियों को फायदा होगा।

चौटाला व हुड्डा पर साधा निशाना

राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्ष 1999 से 2004 के दौरान चौटाला राज में प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में लूट-खसोट का माहौल रहा। लोगों की भूमि पर कब्जे किए गए। पूर्व सीएम हुड्डा पर अप्रत्यक्ष तौर पर हमला करते कहा कि 2014 से पूर्व प्रदेश की बागडोर संभालने वाले ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, सुनीता मुंजाल चेयरमैन ब्लॉक समिति, दरबारा सिंह, बलवंत चौहान, हरदीप आंधली, मनीष कठवाड़, नेत्रपाल शर्मा, पवन चुघ, सुभाष भगत, जितेंद्र चुघ मौजूद रहे।

सहकारिता मंत्री संबोधित करते हुए।

विधायक की सफाई: थ्यारी वोट आई हैं, थारै गांव का भी विकास करां दयांगे

सीवन के लिए ये मांगें

1.सीवन में गल्र्स कॉलेज बने।

2. बिजली पावर हाउस की नई बिल्डिंग बने।

3.खंड में आईटीआई खुले।

4.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के जर्जर भवन की जगह नया भवन बने।

5. गांव में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण हो।

6. जंगल के चारों ओर कांटेदार तार लगे।

7. सीवन में बाइपास का निर्माण हो।

8. बिजली कटों की समस्या का समाधान हो।

(...जैसा कि सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह खारा ने बताया)

(ब्लॉक सीवन के लिए) आंधली में खेल स्टेडियम-1 करोड़।

बुर्जी नंबर 70 हजार से 1 लाख तक पूरा निर्माण-3.75 करोड़।

पाबसर माइनर बुर्जी 0 से 39100 पोलड़ तक- 4.90 करोड़

कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक सीवन की नई बिल्डिंग का एस्टीमेट बनेगा।

खेड़ी गुलामवाली से गोबिंदपुर तक सड़क का निर्माण-5 करोड़ रुपए

खेड़ी गुलामवाली से उमेदपुर तक नई सड़क-5.32 करोड़

मेघामाजरा- लदाना सड़क-90 लाख

उरलाना से करतारपुर पंजाब बॉर्डर तक -72 लाख रुपए।

रसूलपुर से डोहर तक रोड-1.14 करोड़

शहर से भूना की सड़क- 1 करोड़ 9 लाख रुपए

भूना में लिंडारा घाट-1.50 करोड़ की लागत।

सीवन की आईटीआई की घोषणा, जमीन पंचायत को देनी होगी।

चीका ब्लॉक के लिए) जिमखाना क्लब-2 करोड़ की लागत

अगौंध में पीएचसी-2 करोड़ होंगे खर्च

कोहलीखेड़ा जंगल जाल-4. 85 करोड़

माजरी में खेल स्टेडियम-1 करोड़

मीरापुरा ड्रेन पर पुल निर्माण-50 लाख

सुलतानियां से बसेरपुर 1.86 करोड़

लंडाहेड़ी से चौदहवां वाया छन्ना जट्टां- 1.20 करोड़ रुपए।

ककहेड़ी से करहाली साहिब बार्डर सड़क-90 लाख रुपए।

बौपुर से पंजाब बॉर्डर तक-1.71 करोड़ रुपए

सलेमपुर गामड़ी से नंदगढ़ सड़क-1 करोड़ रुपए

कलरमाजरा से खुशहाल माजरा सड़क की चौड़ाई पर खर्च होंगे 1.09 करोड़ रुपए।

हंसूमाजरा से पंजाब बार्डर-8 लाख 50 हजार रुपए।

बदसूई से सिंही तक सड़क- 42 लाख रुपए।

पीडल रेस्ट हाउस से थेनेबल कनाल पथ-4. 92 करोड़

(जैसा कि विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया)

गुहला खंड के लिए ये घोषणाएं

खबरें और भी हैं...