कैथल | विवाहिता को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर दुष्कर्म करने और फिर रुपए व जेवरात लेकर फरार होने वाले आरोपी को पूंडरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूंडरी थाना के तहत आने वाले एक गांव की 27 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि लिफ्ट देने की बात कहकर गांव रमाणा-रमाणी के बिट्टू ने उसे कार में बैठा लिया। कार में दो अन्य युवक भी थे। उसे जूस में नशीला पदार्थ दिया फिर एक कमरे में ले जहा दुष्कर्म किया। आरोपी दो लाख रुपए व सोने के पहने जेवरात छीन ले गए थे।