पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई चाहिए तो स्वयं उठा लें झाडू, कस्सी, नप कर्मियों की हड़ताल अब अनिश्चितकालीन समय तक चलेगी

सफाई चाहिए तो स्वयं उठा लें झाडू, कस्सी, नप कर्मियों की हड़ताल अब अनिश्चितकालीन समय तक चलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बात-बात पर हल्ला मचाने वाले राजनीतिक दल, स्वच्छता के नाम पर झाडू लेकर फोटो खिंचवाने वाले सामजिक संगठन व नेता इन दिनों कहां हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद से सफाई के लिए कोई भी आगे नहीं आया है। हालांकि कुछ पार्षद अपने वार्ड में सफाई का प्रयास कर रहे लेकिन यहां भी शहरवासियों का योगदान ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर हैं। नौ दिन से हड़ताल जारी है। सरकार से वार्ता सिरे न चढ़ने पर अब हड़ताल को कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कर दिया है। अब घर अपने गली-मोहल्ले में सफाई चाहिए तो लोगों को स्वयं झाडू व कस्सी उठानी होगी और सफाई करनी होगी। ऐसा न हुआ तो शहर में बीमारी फैलने का खतरा है।

प्रशासन की तरफ से नहीं कोई प्रयास : सफाई करवाने को लेकर प्रशासन कर्मचारियों से टकराव नहीं चाहता है। यही कारण है कि अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया। शहर में कचरा उठाने के दो बार प्रयास हुए लेकिन दोनों बार हड़ताली कर्मचारियों के विरोध के चलते उठान नहीं हो सका है। ठेकेदार भी अब पुलिस सुरक्षा के बीच सफाई करवाने की बात कह रहा है। ऐसे में जनता के समक्ष गंदगी से जूझने के अलावा कोई चारा नहीं है।

शहर में फैला 630 टन कचरा, गली-मोहल्लों की स्थिति बदहाल

कैथल | नगरपालिका कर्मचारी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए।

जलाया मंत्री का पूतला

नपा कर्मचारी संघ ने नगर परिषद में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। बुधवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद धरनास्थल पर पहुंचे मामल सीएम तक पहुंचाने की बात कही। संघ के कैथल शहरी ब्लॉक प्रधान रामशरण कल्याण ने बताया कि राज्य कमेटी के आदेश पर कैथल में मंत्री कविता जैन का पूतला जलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सभी 22 जिलों में होगा।

नहीं निकला समाधान तो हम करेंगे सफाई: बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। वे भी कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। अगर समाधान नहीं निकला तो सफाई अभियान में जुटेंगे।

खबरें और भी हैं...