पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खराब सीसीटीवी कैमरे होंगे ठीक, सड़कों से हटेंगे अवैध कब्जे: डीसी सुनीमा वर्मा

खराब सीसीटीवी कैमरे होंगे ठीक, सड़कों से हटेंगे अवैध कब्जे: डीसी सुनीमा वर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी सुनीता वर्मा ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाने के आदेश दिए। इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सड़कों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए। जिला में दुर्घटना संभावित सभी बिंदुओं की पहचान कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि इन बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करके यातायात के लिए सुरक्षित बनाया जा सके। डीसी सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंंने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा जिला में चिन्हित किए गए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की सूची उपलब्ध करवाई जाए, ताकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ इस बारे में मंत्रणा की जा सके। उन्होंने स्थानीय पेहवा चौक पर लगाए गए लाल बत्ती के दृष्टिगत जैबरा क्रोसिंग लगाने की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस चौक के साथ-साथ विभाग के अधीन करनाल रोड पर भी लाल बत्ती पर जेब्रा क्रॉसिंग व अन्य संकेत चिन्ह अंकित करें, ताकि लोगों को यातायात के नियमों की पालना में कोई परेशानी न हो। उन्होंने 31 मई तक संबंधित मार्गों पर कैट्स आई चिन्ह अंकित करने के निर्देश भी दिए।

सड़कों से अवैध कब्जे हटाने के आदेश: डीसी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देेते हुए कहा कि वे शहर में अपनी-अपनी सड़कों पर दुकानदारों द्वारा गैर कानूनी ढंग से किए गए अवैध कब्जों को तुरंत हटवाना सुनिश्चित करें, ताकि शहर वासियों को शहर में आवागमन में परेशानी न हो।

कैथल | लघु सचिवालय में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन पोलिसी की बैठक में अधिकारी।

खबरें और भी हैं...