पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सबसे ज्यादा पॉलीथिन एकत्रित करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित

सबसे ज्यादा पॉलीथिन एकत्रित करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | एडीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि जिला में पोलीथीन मुक्त अभियान के तहत सभी पंचायतों द्वारा ग्राम वासियों के सहयोग से पोलीथीन एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि हर गांव में पॉलीथीन हटाकर स्वच्छता को अपनाएं। सबसे ज्यादा पोलीथीन एकत्रित करने वाली ग्राम पंचायतों को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। एडीसी गुरुवार को सीवन में पॉलीथिन मुक्त अभियान की शुरूआत के समय उपस्थित जनसमूह के बीच बोल रहे थे। इस दौरान एडीसी ने सीवन खंड की पंचायतों द्वारा अपने-अपने गांव मेें एकत्रित किए पॉलीथीन के थैलों को वाहनों में लोड करवाया। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन से प्रदूषण फैलता है तथा सीवरेज भी बंद होते हैं। इसलिए प्रत्येक गांव को पॉलीथीन मुक्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दूध की थैलियां, चिप्स के पैकेट, पुरानी चप्पल, पोलीथीन के बैग आदि बाहर फैंक दिए जाते हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीणों का सहयोग लेकर पॉलीथीन मुक्त अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी, सरदार अमरेंद्र खारा व गज्जन सिंह मौजूद रहे।

कैथल | पोलोथिन को देखते हुए एडीसी पार्थ गुप्ता।

खबरें और भी हैं...