पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाइवे पर बने गड्ढे, राहगीर हो रहे घायल

हाइवे पर बने गड्ढे, राहगीर हो रहे घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर गांव गुलियाणा से देवबन तक टूटी सड़क राहगीरों के लिए परेशानी बन गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में गिरकर दोपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं।

यह सड़क हांसी व चंडीगढ़ को जोड़ने का काम करती है और इसे स्टेट हाईवे का दर्जा प्राप्त है। हाईवे होने के कारण रोजाना यहां से हजारों यात्री गुजरते हैं। गांव गुलियाणा, तारागढ़, कसान के ग्रामीण सुमित, दीपक, रमेश, राजकुमार, विनोद, बलजीत,प्रताप ने बताया कि उनका अक्सर हमारा इस सड़क से आना जाना होता हैं। ऐसे में टूटी हुई सड़क से गुजरते हुए उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब अगर किसी बीमार व्यक्तिगत को इस सड़क के रास्ते से इलाज के लिए बाहर ले जाना हो । कई बार दो पहिया वाहन चालक सड़क पर गिरकर चोटिल तक हो चुके है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इन गड्ढों की शिकायत कर चुके हैं। लेकिन गड्ढों को भरने की किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढे भरने की मांग की ताकि उन्हें परेशानी से निजात पाया जा सकें।

कैथल | गुलियाणा गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे।

पानी निकासी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पीएम व सीएम को दी शिकायत

राजौंद |
नगर के वार्ड नंबर 2 और 4 के लोगों के घरों के सामने जमा गंदे पानी से परेशान वार्डवासियों ने समाधान के लिए सीएम व पीएम को शिकायत भेजी है। वार्डवासी बाला, सावित्री, अनीता, भतेरी, सुमन, शीला, पुष्पा, सोनू, जयसिंह, मोनू, राजपाल, सत्यवान, ईश्वर ने बताया कि उनके घरों के सामने हर समय गंदगी युक्त पानी जमा रहता है जिससे उनका घरों से निकलना मुश्किल है। पूंडरी मार्ग से पुराने थाने के पास तो गंदगी से वार्ड के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। लेकिन प्रशासन समाधान नहींं कर रहा। पानी निकासी न होने से बच्चे स्कूल नही जा पा रहे।

टेंडर लग चुका, काम जल्द शुरु होगा

पार्षद सुरेंद्र ने बताया कि गली की रिपेयर का टेंडर लग चुका है और जल्द ही इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। लेबर का टेंडर न होने के कारण पानी निकासी नहीं हो रही थी जिससे गली का रिपेयर का काम भी अधर में लटका पड़ा था। शुक्रवार को पंप लगाकर पहले पानी निकासी की जाएगी फिर नाले बनाए जाएंगे।

राजौंद | पानी निकासी न होने से रोष प्रकट करते हुए वार्ड वासी।

खबरें और भी हैं...