पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलवंती के सरपंच चरण सिंह पर गबन का केस दर्ज

बलवंती के सरपंच चरण सिंह पर गबन का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव बलवंती के सरपंच पर पुलिस ने गबन करने के आरोप में केस दर्ज किया है। सरपंच के खिलाफ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी थी।

आरोप है कि सरपंच ने ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर करके गबन करते हुए बैंक खातों से 40 लाख से ज्यादा रुपए निकलवा लिए। पुलिस को दी शिकायत में बीडीपीओ ने बताया कि सुरेश कुमार गांव बलवंती के पंचायत सचिव है। बलवंती के सरपंच चरण सिंह ने ग्राम सचिव के फर्जी हस्ताक्षर करके पंचायत फंड, पीआरआई स्कीम व केंद्रीय खाता से रुपए निकलवाए।

आरोपी ने एक्सिस बैंक में पंचायत फंड खाता से सात लाख दो हजार 810 रुपए, पीआरआई स्कीम के तहत पीएनबी खाते से 11 लाख 71 हजार 270 रुपए व पीएनबी बैंक में केंद्रीय खाता से 21 लाख 43 हजार 901 रुपए निकलवा लिए।

एसआरडीएफ स्कीम के तहत एक्सिस बैंक के खाता से भी 4 लाख 41 हजार 652 रुपए निकलवाए। इस प्रकार आरोपी ने 44 लाख 59 हजार 633 रुपए का गबन किया था। सिविल लाईन थाना एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि सरपंच के खिलाफ गबन करने के आरोप में धारा 409 के तहत केस दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...