पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशासन सफाई कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र करे समाधान: सदानंद

प्रशासन सफाई कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र करे समाधान: सदानंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद ने संंबंधित विभागों के अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं के निपटारे तथा उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का लाभ दिलवाने को कहा। वे लघु सचिवालय स्थित सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं तथा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के लाभ के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने कैथल में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं जानी है। डीसी सुनीता वर्मा ने आश्वस्त किया कि जिला में सफाई कर्मचारियों की कोई भी समस्या लंबित नहीं रहेगी तथा उन्हें इन कर्मचारियों के कल्याण हेतू क्रियान्वित की जा रही सभी योजनाओं का लाभ अविलंब प्रदान किया जाएगा। मौके पर एसपी आस्था मोदी, नगर परिषद कैथल के कार्यकारी अधिकारी विक्रम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कैथल | लघु सचिवालय स्थित सभागार में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं को लेकर डीसी सुनीता वर्मा से मीटिंग करते हुए स्वामी सदानंद महाराज।

खबरें और भी हैं...