कैथल | जेसीआई कैथल सेंट्रल के सदस्य अपने परिवार के साथ।
भास्कर न्यूज | कैथल
जेसीआई कैथल सैन्ट्रल के सभी सदस्य अपने परिवार के साथ प्रधान अंकुश किठानिया की अध्यक्षता में भ्रमण के लिए करनाल गए। प्रधान अंकुश किठानिया ने बताया कि भ्रमण के दौरान सदस्यों ने करनाल में कोस मीनार, कलंदर शाह का मकबरा, करन ताल, करण झील के अद्भुत नजारों का आनंद लिया। साथ ही बच्चों को घुमाने के लिए वाटर पार्क भी ले जाया गया। प्रधान अंकुश किठानिया ने बताया कि भ्रमण मनुष्य जीवन का एक अभिन्न अंग है। एक ही स्थान पर बहुत समय तक रहने से हम ऊब जाते हैं, नए-नए स्थानों पर जाने की इच्छा होती है। जब हम नए-नए स्थानों पर जाते हैं, तो वहां विविध वस्तुओं से परिचय होता है। इस अवसर पर गिरीश गर्ग, शालू गर्ग, विशू मंगला, पूजा मंगला, पंकज गुप्ता, निधि गुप्ता, गौरव मित्तल , प्रियंका मित्तल, सुरेन्द्र कत्याल, कंचन कत्याल, मीनू मित्तल, सचिन मित्तल, योगेश भंडूला, अरुण गर्ग, भारत कंसल, दीपक जैन, धीरज गुप्ता, गौतम अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रवीण बंसल, सुषम कपूर आदि मौजूद थे।