कैथल | कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए बीए तृतीय समेस्टर के परीक्षा परिणाम में आईजी कॉलेज की छात्रा पुष्पा ने विश्वविद्यालय में प्रथम व पूजा ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा पुष्पा ने 400 अंक में से 373 व पूजा ने 360 अंक हासिल किए। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या अनिता बंसल ने छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना। कॉलेज की प्रबंधक समिति के उप प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया और छात्रा पुष्पा की पूरी व पूजा की आधी फीस माफ कर दी।