कैथल | कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा स्वास्थ्य विभाग की दो नर्स, एंबुलेंस ड्राइवर व ईएमटी को सस्पेंड करने के आदेश से खफा विभाग के कर्मचारी डीसी से मिलने पहुंचे। उन्होंने डीसी के नाम ज्ञापन देकर फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश व हरियाणा सरकार के राजपत्र के अनुसार स्वास्थ्य विभाग संबंधित शिकायत की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित बोर्ड ही कर सकता है। सस्पेंड करने के राजनीति से प्रेरित निर्णय को वापस लिया जाए। इस मौके पर हरदीप, बलजीत, रणधीर, शिव कुमार व विकास शर्मा मौजूद थे।