कैथल | नई अनाज मंडी के पास से दो साल की बेटी के साथ लापता 26 वर्षीय विवाहिता रीना का 52 दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। अनाज मंडी चौकी पुलिस भी विवाहिता और उसकी बेटी को तलाश करने में लगी है। रीना के लापता होने के 25 दिन बाद 14 अप्रैल को पुलिस ने केस दर्ज किया था। पूंडरी की रहने वाली महिला सीता ने बताया कि सात साल पहले उसकी बेटी रीना की कैथल में शादी हुई थी। रीना को दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। मार्च में वह अपने मायके आई थी और आखिरी सप्ताह में दो वर्षीय बेटी मुस्कान को साथ लेकर पूंडरी से कैथल चली थी। आरोप है कि इसके बाद वह दो वर्षीय बेटी के साथ कहीं चली गई। परिवार ने रीना व बच्ची मुस्कान की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि किसी ने रीना का बेटी सहित अपहरण कर लिया। अनाज मंडी चौकी से एएसआई रामनिवास ने बताया कि अपहृत महिला व बच्ची की तलाश की जा रही है।