पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक से देसी पिस्तौल बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईए-टू पुलिस ने देसी पिस्तौल सहित गांव हजवाना से युवक काबू किया है। सीआईए-टू इंचार्ज एसआई सत्यवान ने बताया कि हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, सिपाही निर्मल सिंह व बूटा सिंह की टीम दोपहर गश्त के दौरान गांव बरसाना क्षेत्र में मौजूद थी। हवलदार जसमेर सिंह की सूचना के आधार पर पुलिस ने हजवाना में नहर पुल के पास नाकाबंदी कर दी। जहां गांव हजवाना की तरफ से पैदल आ रहे हजवाना निवासी संदिग्ध विक्रम सिंह को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई। थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्रम सीआईए-टू पुलिस ने वर्ष 2016 में बाइक चोरी के एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...