पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवारों ने 15 मिनट के भीतर महिला स्टेनो और टीचर से छीना पर्स

बाइक सवारों ने 15 मिनट के भीतर महिला स्टेनो और टीचर से छीना पर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार शाम बाइक सवार युवक शहर में स्कूटी सवार दो महिलाओं के पर्स छीनकर फरार हो गए। दोनों ही वारदात महज 15 मिनट के अंदर हुई। दोनों वारदातों में ही बाइक सवार दो युवक शामिल हैं। स्नेचिंग का शिकार गांव खुराना की रहने वाली महिला स्टेनो व न्यू अशोका गार्डन कॉलोनी की रहने वाली टीचर हुई। वारदातों के पीछे एक ही स्नेचिंग ग्रुप का हाथ माना जा रहा है।

केस-1 : 4:15 बजे ढांड रोड : अशोका गार्डन कॉलोनी की शैली चावला ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में टीचर है। सोमवार को छुट्टी के बाद स्कूटी पर एक अन्य महिला टीचर को बैठाकर घर लौट रही थी। चार बजकर 15 मिनट पर ढांड रोड पर उसने साथी टीचर को उतारने के लिए स्कूटी की स्पीड कम की थी। तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उसके पैरों के पास रखा पर्स छीनकर छोटूराम चौक की तरफ भाग गए। आरोपी टीवीएस बाइक पर आए थे और दोनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष थी। सामने आने पर आरोपियों को पहचान लेगी। सिविल लाइन थाना एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

केस-2: 4:30 बजे खुराना रोड-गांव खुराना की रहने वाली शकुन देवी ने बताया कि वह हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में स्टेनो टाइपिस्ट है। उसका बेटा खुरान रोड स्थित निजी स्कूल में पढ़ता है खेल की प्रेक्टिस भी करता है। सोमवार को शाम साढ़े चार बजे वह बेटे के स्कूल के बाहर पहुंची। स्कूटी रोकते ही एक बाइक पर दो युवक गांव खुराना की तरफ से आए और पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 15 हजार रुपए, सोने की अंगूठी, मोबाइल व अन्य कागजात थे। आरोपी किस बाइक पर आए वह देख नहीं पाई। सिटी थाना में अज्ञात के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई भागीरथ ने बताया कि मामले की जांच की

खबरें और भी हैं...