अब कॉलेज ऑनलाइन भेजेंगे असेसमेंट-प्रेक्टिकल के अंक
कैथल/कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की परीक्षा शाखा आज ऑनलाइन इंटरनल असेसमेंट व प्रेक्टिकल अवाॅर्ड के लिए कार्यशाला का आयोजन करेगी। इसमें विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य व विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष व निदेशक हिस्सा लेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि विवि के ऑडिटोरियम हॉल में ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि सभी कॉलेज ऑनलाइन इंटरनल असेसमेंट व प्रेक्टिकल अवाॅर्ड अपलोड कर सकें।