पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीओ बाजीगर के इशारे पर मंत्री ने किया ऐसा व्यवहार विधायक अम्बाला में मंत्री ने देखे हाेंगे एसडीअाे के घाेटाले

एसडीओ-बाजीगर के इशारे पर मंत्री ने किया ऐसा व्यवहार विधायक-अम्बाला में मंत्री ने देखे हाेंगे एसडीअाे के घाेटाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पब्लिक हेल्थ एसडीओ वेदपाल श्योकंद को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज करने के आदेश पर 13 जुलाई तक के लिए स्टे मिला है। इस दौरान मंत्री अनिल विज व सरकार को अपना पक्ष रखना होगा। दूसरी तरफ एसडीओ ने पक्ष में डिप्लोमा इंजीनियर यूनियन का धरना सोमवार से जारी है। उनकी मांग है कि एसडीओ से हुई मारपीट में गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर पर भी साजिश का केस दर्ज हो और मंत्री अनिल विज ने अपने फैसले पर खेद जताएं।

इनको बनाया पार्टी : कोर्ट में डाली शिकायत में कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधायक कुलवंत बाजीगर, हरियाणा सरकार, कैथल डीसी, कैथल एसपी, जनस्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी व विभाग के अन्य अधिकारियों को पार्टी बनाया गया है। पक्ष रखते हुए कहा गया कि ठेकेदार की शिकायत पर सच्चाई जानने से पहले ही सस्पेंड व केस दर्ज के आदेश मंत्री अनिल विज ने किए। विधायक कुलवंत बाजीगर ने इससे पहले एसडीओ पर जानलेवा हमला करवाया। इसी रंजिश में बिना सुनवाई के फैसला दिया गया।

एसडीओ से बातचीत

. मंत्री विज के आदेश के बाद सस्पेंशन ऑर्डर मिला?

कोर्ट से स्टे लाएं हैं। 13 जुलाई तक जवाब मांगा है। जवाब के बाद आगे देखा जाएगा।

. कोर्ट में क्या अपील की गई?

पूरे मामले के पीछे विधायक कुलवंत बाजीगर काम कर रहें। वे व्यक्तिगत रंजिश लेकर चल रहे।

. आगे क्या हो सकता है?

मामले में मैं कसूरवार नहीं हूं। मंत्री विज ने अनैतिक व्यवहार किया है। संविधान में ऐसा करना गलत है।

गिरफ्तारी और माफी के बाद खत्म करेंगे हड़ताल

डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन हरियाणा के कैथल जोन की तीसरे दिन भी हड़ताल रही। जिला प्रधान देवेंद्र रंगा ने बताया कि एसडीओ वेदपाल पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी, विधायक कुलवंत बाजीगर के खिलाफ केस दर्ज होने और मंत्री विज के माफी मांगने तक अनिश्चित कालीन धरना चलेगा। बुधवार को जींद जोन, सोनीपत जोन के सदस्य धरने पर पहुंचे।

बाजीगर से बातचीत

. एसडीओ सस्पेंड के मामले में आपका हाथ बताया जा रहा है?

मंत्री विज बड़े स्तर के हैं। उनसे हम अपनी नहीं मनवा सकते और न ही वे किसी के कहने पर चलते हैं।

. एसडीओ अपना पक्ष रखना चाह रहे थे, ग्रीवांस कमेटी में सुनवाई नहीं हुई?

इस एसडीओ की अम्बाला में भी पोस्टिंग रही है। मंत्री विज अम्बाला कैंट से विधायक हैं और जानते होंगे एसडीओ का व्यवहार कैसा है। उनके घोटालों की जानकारी होगी उन्हें।

. आप कोर्ट में क्या पक्ष रखेंगे?

मैं बाहर गया हुआ था। मेरा मंत्री जी से कोई संपर्क नहीं हुआ। कॉल डिटेल भी चेक कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...