पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40 गांवों के 6,380 घरों में नहीं बिजली मीटर, खुले दरबार में बंटेंगे

40 गांवों के 6,380 घरों में नहीं बिजली मीटर, खुले दरबार में बंटेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निगम के सब-डिवीजन वन ने 40 गांवों में खुले दरबार लगाए का शेड्यूल जारी किया है। इन गांवों मेें 40 दिन में दरबारों का काम पूरा कर दिया जाएगा। निगम ने यह कदम लाइन लॉस घटाने और बिजली चोरी रोकने के लिए उठाया है। डिवीजन के 40 गांवों में 6,380 परिवार ऐसे हैं जिन घरों में बिजली मीटर नहीं है।

ग्रामीणों को निगम के कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाने और गांव में ही सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। अब तक चार गांवों में खुले दरबार लगाए। गांव नौच में 69 नए कनेक्शन, 36 ने एलईडी, 17 लोगों ने बिजली बिल भरे। बाबा लदाना में 29 नए कनेक्शन, 210 ने एलईडी व 87 लोगों ने बिजली बिल भरा। फ्रांसमाजरा गांव में 37 नए कनेक्शन, 74 ने एलईडी व 7 लोगों ने बिल भरे। फ्रांसवाला गांव में 15 नए कनेक्शन, 22 ने एलईडी व नौ लोगों ने बिल भरे।

मौके पर सुविधा भी

डिविजन-1 ने किया शेड्यूल जारी, भरे जाएंगे बिल, लाइन लॉस घटाने व बिजली चोरी रोकना मकसद

किस गांव में कब लगेगा खुला दरबार

गांव बिना मीटर समय

पाडला 382 23 मई

बूढ़ाखेड़ा 90 24 मई

भानपुरा 57 25 मई

सिरटा 235 26 मई

संगतपुरा 60 30 मई

सजूमा 264 4 जून

गढ़ी पाडला 60 7 जून

जसवंती 54 8 जून

नंदसिंह वाला 44 9 जून

कुबूतबपुर 173 13 जून

लेंडरकीमा 24 14 जून

मानस 348 14 जून

खुराना 115 15 जून

गांव बिना मीटर समय

मागोमाजरी 55 1 8 जून

गढ़ी 145 19 जून

डोहर 176 21 जून

मंझेड़ी 31 22 जून

सांघन 85 30 जून

दिल्लोवाली 91 4 जुलाई

छौत 162 11 जुलाई

मालखेड़ी 172 18 जुलाई

चक्क पाडल 73 28 जुलाई

गोह 12 7 अगस्त

दीवाल 101 21 अगस्त

धुंधरेहड़ी 63 24 अगस्त

नगल 129 27 अगस्त

गांव बिना मीटर समय

लेंडरपीरजादा 25 7 सितंबर

अटेला 333 12 सितंबर

पट्टी कोथ 168 20 सितंबर

पट्टी अफगान 687 25 सितंबर

कालू वाली गामड़ी 104 26 सितंबर

गुहणा 306 28 सितंबर

निगम का प्रयास है कि गांवों में ही लोगों को सुविधाएं मिले। उन्हें निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। खुले दरबार में नए बिजली कनेक्शन व मीटर दिए जाएंगे। विभाग की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। -बीएस वधावन, एसई बिजली निगम कैथल।

खबरें और भी हैं...