पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वरोजगार ऋण के लिए 25 तक कर सकते हैं आवेदन

स्वरोजगार ऋण के लिए 25 तक कर सकते हैं आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन चीका, पूंडरी, कलायत व राजौंद नगर पालिकाओं में चलाया जा रहा है। कैथल नगर परिषद तथा चीका एवं पूंडरी नगर पालिकाओं के ऋण के इच्छुक स्थानीय नगर निवासी पूर्ण दस्तावेजों सहित 25 मई 2018 तक ऋण आवेदन जमा करवा सकते हैं।

एडीसी एवं सीएमएमयू के समन्वयक सदस्य पार्थ गुप्ता ने बताया कि मिशन के तहत व्यक्तिगत के लिए 2 लाख रुपए एवं समूह के रूप में 5 महिला सदस्य मिलकर 10 लाख रुपए ऋण पर बैंकों द्वारा प्रचलित ब्याज की दर मात्र 7 प्रतिशत देय होगी।

शेष ब्याज का वहन अनुदान के रूप में सरकार द्वारा संबंधित बैंकों को दिया जाएगा। घटक के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं समूह उद्यम के लिए ऋण द्वारा वित्त पोषण सुनिश्चित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...