पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर के दानपात्र से रुपए चोरी करते युवक को लोगांे ने पकड़ा

मंदिर के दानपात्र से रुपए चोरी करते युवक को लोगांे ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदिर के दानपात्र से चोरी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवक मंदिर में चोरी करके भाग रहा था जिसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस को दी शिकायत में युवक सुनील ने बताया कि माता मदानण के मंदिर में रखे दानपात्र का लॉक एक युवक पेंचकस के साथ तोड़ रहा था।

दो युवकों ने संदिग्ध को देखा तो वह पॉलीथिन लेकर दौड़ने लगा। जिसे कुछ दूरी पर ही काबू कर लिया। आरोपी के पास पॉलीथिन में करीब छह हजार रुपए मिले जो कि उसने माता मंदिर के दानपात्र से चोरी किए थे। आरोपी की पहचान गांव पाई के रहने वाले जयपाल के रूप में हुई।

खबरें और भी हैं...