पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वुशु में सरकारी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 22 पदक

वुशु में सरकारी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 22 पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में सरकारी वुशू ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने 22 पदक जीते। इनमें 12 स्वर्ण पांच रजत व पांच कांस्य पदक शामिल हैं। 22 पदकों के साथ ही सेंटर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

सरकारी वुशू कोच रीता रानी ने बताया कि प्रतियोगिता 15 मई 2018 को दर्शन एकेडमी स्कूल में हुई। इसमें 14 स्कूलों के 125 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वुशू ट्रेनिंग सेंटर से 23 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 22 पदक प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी सवेरा, अलीशा, अजीता, अनु, अंकित, राहुल, रजक, अभिषेक, कुसुम, सुमन, कम्मू बाई, मोनू शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी आरती, रतांशा, भतेरी, नैना, योगेश ने रजत पदक तथा संजना, अभिषेक, रजनी, अंजली व तनुज गोस्वामी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

कैथल |अकादमी के खिलाड़ी जीते गए पदक दिखाते हुए।

खबरें और भी हैं...