हड़ताली कर्मियों से बात कर समाधान निकाले सरकार
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी कैथल की मीटिंग कामरेड करतार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वेदपाल पर हमला व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बिना जांच के उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आदेश देने बारे निंदा की गई। सरकार से मांग की गई कि एसडीओ पर हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। मंत्री अपने व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी मांगें। सरकार से मांग की गई कि सरकार हड़ताली कर्मियाें से बात कर समाधान निकाले। मीटिंग में का.प्रेम चंद, शर्मिला पिलखन, का. अमृत लाल, जसपाल सिंह, नरेश रोहेड़ा, सत्यवान व महेंदर सिंह ने हिस्सा लिया।
कन्या स्कूल में 19 को टीचर-पेरेंटस मीटिंग
भास्कर न्यूज | राजौंद
राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में 19 मई को अध्यापक अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी बच्चों के माता पिता को विद्यालय में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया हैं। स्कूल प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि 19 मई को स्कूल प्रांगण में होने वाले अध्यापक अभिभावक सम्मेलन के लिए बच्चों को निमंत्रण दिया गया। इसके अलावा राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सेरधा में छात्र अभिभावकों को निमंत्रण दिया गया। इस दौरान विक्रम सिंह, देवेंद्र सहारण, सीमा, नीलम, लछमन सिंह, दल सिंह, शंकर स्वरूप, कर्ण सिंह व रामकुमार आदि मौजूद रहे।