64 ग्राम स्मैक सहित दो तस्कर काबू
कैथल | सीआईए-टू ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को 64 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। आरोपियों को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए-टू प्रभारी एसआई सत्यवान की अगुवाई में एएसआई रामबीर सिंह, नत्थूराम, हैडकांस्टेबल कमलजीत, राजबीर व सिपाही प्रदीप की टीम गश्त दौरान नशा तस्करों को काबू करने के लिए अनाज मंडी रामथली के पास मौजूद थी। पुलिस ने थेह खरकां रोड राजबाहा पुल के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। कुछ समय बाद थेह खरकां की तरफ से आई संदिग्ध बाइक को रुकवाकर गांव ढाकल के रहने वाले चालक रोहताश उर्फ मुुुकेश व उसके पीछे बैठे सिरटा के गुरदीप को काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी रोहताश उर्फ मुकेश के कब्जे से पॉलीथिन पन्नी में 37 ग्राम तथा आरोपी गुरदीप के कब्जे से 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई।