पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएससी द्वितीय वर्ष के तीसरे सेमेस्टर में 93.78 फीसदी अंकों के साथ नेहा रही टॉपर

बीएससी-द्वितीय वर्ष के तीसरे सेमेस्टर में 93.78 फीसदी अंकों के साथ नेहा रही टॉपर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल की बीएससी- द्वितीय वर्ष के तीसरे सेमेस्टर की छात्रा नेहा राणा ने केयूके द्वारा घोषित परिणाम में यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्या अनीता बंसल ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविधालय द्वारा हाल ही में बीएससी द्वितीय वर्ष के तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर हुए नेहा राणा ने 347 अंक 370 में से यानी 93.78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जो यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा अंक हैं।

मनप्रीत ने 330 अंक यानी 89 प्रतिशत के साथ तीसरा, अंजलि ने 322 अंक यानी 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा व नेहा ने 319 अंक यानी 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के उप प्रधान श्रीराम बहादुर खुरानिया ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा की पूरी फीस माफ करने व अन्य छात्राओं की आधी फीस माफ करने की घोषणा कर उन्हें पुरस्कृत किया। मौके पर डिंपल गोयल, बिंदू शर्मा, नविता गुप्ता, ज्योति सेठ, आरती सलिंद्र उपस्थित रहे।

कैथल | आईजी कॉलेज की छात्राएं स्टाफ सदस्यों के साथ।

खबरें और भी हैं...