रोजाना योगाभ्यास करने से दूर होंगी बीमारियां
कैथल | पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में श्रद्धेय स्वामी रामदेव महाराज की प्रेरणा से हनुमान वाटिका में चल रहे योग शिविर का शुभारंभ महेंद्र श्रीराम कैटरिंग वाले ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पतंजलि योग समिति प्रभारी मास्टर हरिओम व किसान सेवा प्रभारी जसबीर ने आसन प्राणायाम का अभ्यास करवाया। भारत स्वाभिमान प्रभारी रामचरण ने बताया कि दिन प्रतिदिन सैकड़ों लोग शिविरों में आकर योग सीख रहे हैं। शिविर में सह प्रभारी टेक चंद सैनी, कमलेश अध्यापिका, कमलेश कौशिक सरोज ने साधकों को कुंजर क्रिया जलनेति दंड धोती रबड़ नेति अभ्यास करवाया। आयोजन समिति के वीरभान शर्मा दलवीर मास्टर रामनिवास मार्बल मौजूद रहे।