23 मई तक 16 स्थानों पर लगेंगे कानूनी शिविर
कैथल | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 23 मई तक जिले में कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अधिवक्ता पैरा लीगल वॉलंटियर गांव-गांव जाकर लोगों को अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगे। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनुदीप कौर भट्टी ने बताया कि 17 मई को गांव भाणा व बुच्ची के ईंट भट्टा पर, 18 मई गांव साकरा व बरसाना, 19 को सांच तथा कैथल के रिक्शा स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर, 20 को गांव कुतूबपुर, रिक्शा स्टैंड तथा बस स्टैंड कैथल, 21 मई को गांव भैणी माजरा व ईंट भट्ठा क्योड़क, 22 ईंट भट्ठा दयौरा, डेहा बस्ती जाखौली अड्डा कैथल तथा अनाज मंडी पूंडरी, 23 को बागड़ी बस्ती खुराना रोड कैथल में अधिवक्ता व पैरा लीगल वॉलंटियर कानूनी साक्षरता शिविर में जानकारी देंगे।