19 काे एक लाख अभिभावक करेंगे स्कूलों में संवाद
एडीसी पार्थ गुप्ता ने सभी स्कूल मुखियाओं से अनुरोध किया कि 19 मई को आयोजित होने वाले अभिभावक शिक्षक महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारी पूरी रखें। पार्थ गुप्ता आज स्थानीय खंड संसाधन समन्वय केंद्र में पूंडरी खंड के सरकारी स्कूलों के मुखियाओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब एक लाख से अधिक अभिभावक स्कूलों में इस महोत्सव में शामिल होकर शिक्षकों के साथ सीधा संवाद करेंगे तथा बच्चों की प्रगति और प्रतिभा का आकलन करेंगे। मौके पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी रोबिन केशव, बीईओ गिरीश कौशिक उपस्थित रहे।