मारपीट के दो मामलों में नौ लोगों पर केस
कैथल | मारपीट करने के आरोप में गुहला थाना पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव अगौंध की रहने वाली पोली देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही युवक जोनी ने उसे बाइक की टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो जोनी ने बाइक से उतरकर चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी ने अपनी मां व भाई को बुला लिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। हेड कांस्टेबल हिम्मत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर जोनी, बुंबा व प्रेमो देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में गांव बालू के बालकिशन ने गांव के ही मुकेश, रविंद्र, निर्मल, शिवचरण व दो महिलाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कलायत थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।