पॉलीथिन मुक्त अभियान का आज एडीसी करेंगे शुभारंभ
कैथल | एडीसी पार्थ गुप्ता 17 मई को सीवन खंड में खंड विकास अधिकारी कार्यालय से पॉलीथिन मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सीवन खंड में अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों के बीच नगर को पॉलीथिन से मुक्त करने का आह्वान करेंगे। बीडीपीओ रोजी ने बताया कि इस अभियान में सीवन खंड की सभी पंचायतों को सक्रिय रूप से भागीदार बनने के लिए अनुरोध किया जाएगा।