दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को रसोई में किया बंद
कैथल | दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट के आरोप में ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को रसोई में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मानस रोड कैथल की युवती ने बताया कि उसकी शादी फतेहाबाद के संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ज्यादा दहेज लाने की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। सिटी थाना से एएसआई जयकिशन ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर उसके पति संदीप, सास बिमला, ननद सुशीला, जेठानी ज्योति व ससुर धर्मपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।