जींद रोड बाइपास स्थित हरियाणा बारदाना ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ज्यादा फैल गई जिससे गोदाम में रखा प्लास्टिक व जूट के बैग जल गए। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों आग बुझाने में लगी थी। लेकिन आग बेकाूब होने पर बाहर से अन्य गाड़ियां मंगाई गई। कंपनी मालिक विनोद ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।
जींद रोड स्थित बारदाना कंपनी में लगी आग।