पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को 30 दिन बाद मिला तीन माह में कचरा डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन

किसानों को 30 दिन बाद मिला तीन माह में कचरा डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान यूनियन ने खुराना रोड से 3 माह के भीतर कचरा डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने के लिखित आश्वासन पर 30 दिनों बाद अपना धरना मंगलवार को सुबह दस बजे धरना स्थल पर मीटिंग करने के बाद समाप्त करने की घोषणा की है।

इस मामले को लेकर भाकियू का प्रतिनिधि मंडल प्रदेशाध्यक्ष रतनमान की अगुवाई में डीसी से उनके ऑफिस में मिला था। जिसमें मान ने डीसी के समक्ष आश्वासन लिखित में न मिलने पर रोष जताया है। डीसी ने कहा कि वे कर्मचारियों की हड़ताल में उलझ गए थे। एकदम से डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करना भी कठिन है। जिस पर किसान बोले कि जब तक लिखित में नहीं मिलेगा, तब तक वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। तो डीसी ने नगर परिषद के चेयरमैन से लिखवा कर धरना स्थल पर लिखित आश्वासन देने की बात कही। जिस पर किसान सहमत हो गए। डीसी के आदेश पर शाम सवा पांच बजे नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान डा. पवन थरेजा व डीआरओ लिखित में आश्वासन लेकर धरना स्थल पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल, कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोंवाली, प्रेमचंद शाहपुर, श्याम सिंह मान, कपिल कुमार, राम सिंह खुराना, श्रवण आर्य, कृष्ण पाल, बलमंत, सुखबीर क्योड़क, अमृत कुमार व महेंद्र उपस्थित रहे।

20 अप्रैल को आगजनी के बाद किसानों ने 23 अप्रैल को फसलों का हर्जाना व डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने की मांग को लेकर खुराना रोड पर धरना शुरु कर दिया था और शहर से निकलने वाला कचरा किसानों ने डंपिंग ग्राउंड में डालने नहीं दिया गया। इससे शहर में सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। इसके बाद 9 मई से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से स्थिति पूरी तरह से खराब हो गई थी। अब किसानों का धरना समाप्त होने से परिषद कचरा डंपिंग एरिया में डाल सकेगी।

डंपिंग ग्राउंड हटाने का लिखित आश्वासन को लेकर डीसी से मिले किसान।

अब मिली सफलता

पीड़ित किसानों के लिए भाकियू ने संघर्ष किया। आखिर 30 दिनों बाद उन्हें सफलता मिल ही गई। तीन माह बाद कचरा डंपिंग ग्राउंड शिफ्ट नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। रतन मान, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष

ईओ ने लिखित में दिया

आज किसानों का प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलने के लिए आया था। उनको लिखित में आश्वासन दे दिया है। सुनीता वर्मा, डीसी, कैथल

खबरें और भी हैं...