भास्कर न्यूज | कैथल। 10वीं में हरियाणा बोर्ड की टॉप-10 लिस्ट में जिले के चार छात्र शामिल हैं। चारों ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं और प्राइवेट स्कूलों के छात्र हैं। रोचक है कि चार में से तीन के मां-बाप ज्यादा पढ़े लिखे नहीं। इनकी सफलता का एक ही मंत्र रहा-जो स्कूल में पढ़ाया गया उसे घर में आकर अच्छे से दोहराया। सभी ने 10 से 13 घंटे तक पढ़ाई की और टीवी मोबाइल से दूर रहे।
राहुल: प्रदेश में 5वां व जिला टॉपर
492/500
मां ने विधवा पेंशन से पढ़ायाः राहुल : मैं दूसरी कक्षा में था, तब पिता राजकुमार को कुत्ते ने काट लिया और उनकी मौत हो गई। मां रानी निरक्षर हैं लेकिन विधवा पेंशन व मात्र दो एकड़ भूमि के ठेके से परिवार का गुजारा चलाया। मुझे और मेरी बहन पूजा को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। मैंने डेढ़ वर्ष छोटी बहन पूजा (476) के साथ स्कूल के बाद घर पर ही पढ़ाई की। उससे 16 नंबर ज्यादा आए हैं। नेवी में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना है।
2017 में 41.39%लड़के और 51.36%लड़के हुए थे पास, 2016 में 44.21% के साथ 15वें स्थान पर रहा कैथल
लड़कियां 8975 में से 4745 लड़कियां पास हुईं 52.87% फीसदी
नेवी में जाने का सपना
रिपोर्ट कार्ड
मैथ 100
हिंदी 87
अंग्रेजी 100
सामाजिक 95
साइंस 98
एमएचवी 99
कुल 19117 बच्चों में से 9438 पास हुए
49.37% प्रतिशत
कस्बों से निकले चारों टॉपर, पिछले साल 14वें तो इस बार 12वें स्थान पर रहा जिला
मां ने विधवा पेंशन से पढ़ाया, राहुल बना टाॅपर सेकेंड टॉपर ने जुड़वां भाई के साथ की थी तैयारी