जिला प्रशासन द्वारा 30 मई को गुहला खंड के पीडल गांव में रात्रि ठहराव किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा सुबह 11 बजे से कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
सायंकालीन सत्र में डीसी सुनीता वर्मा ग्रामीणों से रूबरू होंगी। उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। रात्रि ठहराव के अगले दिन 31 मई को सुबह स्वच्छता अभियान तथा पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत गांव में साफ-सफाई की जाएगी तथा पौधा रोपण किया जाएगा।