गांव डंडौता में दो युवक पानी पीने का बहाना बनाकर दुकानदार का मोबाइल चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव भागल के रहने वाले 22 वर्षीय आरोपी भूपेंद्र को चीका पिहोवा रोड से काबू कर लिया। गांव डंडौता के गुरजंट सिंह ने बताया कि उसने घर के सामने ही दुकान की है।
सुबह करीब 10 बजे वह दुकान के बाहर बैठा था। उसी समय दो युवक कुछ सामान खरीदने दुकान पर आए और पीने के लिए पानी मांगा। सुखदेव ने बताया कि वह कुर्सी पर मोबाइल रखकर अंदर चला गया। पानी लेकर आया तो दोनों युवक वहां नहीं थे और स्मार्टफोन भी चोरी मिला।
चीका थाना से हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर चोरी किया का मोबाइल बरामद कर लिया है।