कैथल | अनुसूचित जाति की विवाहिता से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ढांड थाना के तहत आने वाले गांव की महिला का आरोप है कि रविवार दोपहर 11 बजे गांव पाबला के देवेंद्र सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि देवेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।