कैथल | फ्रांसवाला रोड पर राहगीर का रास्ता रोककर पांच बदमाशों ने पांच हजार रुपए कैश व मोबाइल छीन लिया। चंदाना गेट के रहने वाले महाबीर ने बताया कि शनिवार वह फ्रांसवाला रोड श्मशान के पास से गुजर रहा था। अचानक पांच युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उससे मोबाइल, आधा तोला सोने की अंगूठी, पांच हजार रुपए व जरूरी कागजात छीन लिए। सिटी थाना से एएसआई भागीरथ ने बताया कि अज्ञात 5 पर मारपीट व स्नेचिंग के आरोप में केस दर्ज कर लिया।