पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताली कर्मी बोले धमकियों से नहीं डरेंगे

हड़ताली कर्मी बोले-धमकियों से नहीं डरेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने नगर परिषद में 13वें दिन भी धरना देकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि वे प्रशासन की गिरफ्तारी की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रामशरण जबकि संचालन सचिव देवराज ने किया। प्रदेश उप महासचिव शिवचरण ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें ठेका प्रथा बंद करना, समान काम समान वेतन, हर माह वेतन का भुगतान व कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना है। इन मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की बात कह गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारी केवल विपरीत परिस्थितियों में सफाई जैसा काम कर रहे हैं। भाजपा व इसके सहयोगी जिस तरह से धमकियां दे रहे हैं। इससे साफ है कि दलितों व कमजोर वर्ग से इनको कोई लेना देना नहीं है। एसकेएस के जिला प्रधान जसबीर सिंह ने बताया कि 22 मई को एसकेएस व सीटू मिलकर 11 बजे नगर परिषद में एकत्र होकर शहर में प्रदर्शन करेंगे। 25 मई को दो घंटे बिजली कर्मचारी सुबह नौ से 11 बजे तक काम बंद करेंगे।

कैथल | नगरपरिषद में मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी संघ के सदस्य।

खबरें और भी हैं...