सितंबर 2017 में हुई कंडक्टर भर्ती का परिणाम न घोषित होने से परीक्षार्थियों में रोष है। सोमवार को परीक्षार्थियों ने शहर के नए बस स्टैंड पर पहुंचकर नारेबाजी कर रोष जताया। रिजल्ट की मांग को लेकर रोडवेज यूनियन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि सरकार पर दबाव बनाकर रिजल्ट जल्द घोषित करवाया जाए। ज्ञापन देने पहुंचे राममेहर, संजय कुमार, कमल, खुशीराम, अमित, पवन ने कहा कि रोडवेज चालक और परिचालक की भर्ती एक साथ निकाली गई थी। जिसमें चयनित चालकों की ज्वानिंग हो चुकी है, लेकिन परिचालक भर्ती का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया। उनकी कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि दूसरी तरफ रोडवेज विभाग में कंडक्टरों की भारी कमी है। सुनवाई नहीं हुई तो रोडवेज यूनियन को ज्ञापन देने का फैसला लिया, ताकि रोडवेज यूनियन रिजल्ट जारी करने के लिए दबाव बनाए।
कंडक्टर भर्ती रिजल्ट जारी करने की मांग करते हुए।