कैथल | पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि एसवाईएल और दादुपुर नलवी नहर निर्माण के लिए हो रहे जेल भरो आंदोलन के आखिरी चरण में इनेलो-बसपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में एक साथ जेल भरने का काम करेंगे। माजरा आज 29 मई को कैथल की अनाज मंडी में इनेलो-बसपा द्वारा आयोजित जेल भरो आंदोलन को लेकर गांव काकौत, सेगा, हरसौला, सिसला, सिसमौर कैलरम, चौशाला, वजीरखेड़ा, सारन, शेरूखेड़ी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा ने भी संबोधित किया।