पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्लोकोच्चारण व क्विज के टॉपरों को दिया नकद पुरस्कार

श्लोकोच्चारण व क्विज के टॉपरों को दिया नकद पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में श्लोकोच्चारण व क्विज प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संदीप सिंह प्रधानाचार्य ने नकद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र प्रदीप ने श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग द्वारा प्रथम आने पर 1000 रुपए की राशि नकद प्रदान की गई। निबंध लेखन प्रतियोगिता में एकता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें 750 रुपए नकद प्रदान किये गए। क्विज प्रतियोगिता में अमनदीप की टीम तृतीय रही। उन्हें 500 रुपए नकद प्रदान किए। इस अवसर पर मौलिक शिक्षा मुख्याध्यापक बलबीर सिंह, विजय चावला, पिंकी देवी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...