कैथल | हनुमान वाटिका में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय सह-शिक्षक योग शिविर का दीक्षांत समारोह के साथ समापन हुआ। मुख्यातिथि प्रमुख समाज सेवी जिला चंद्रगुप्त गोयल व ईश आर्य राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास हरियाणा पहुंचे। 80 सह शिक्षक को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जिला प्रभारी हरिओम ने कहा कि 150 शिक्षक ने प्रशिक्षण में सहयोग दिया। जिला प्रभारी रामचरण ने स्टेज का संचालन किया। शिविर में वीरभान कौशिक, मास्टर दलबीर, मुकेश, राम चंद्र शास्त्री, रामेश्वर दास, संजय रावल, कृष्ण, राम निवास शर्मा, सोहन लाल गुप्ता, राजपाल मौजूद थे।