पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरीश प्रधान, रीना बनीं भाविप महिला प्रमुख

हरीश प्रधान, रीना बनीं भाविप महिला प्रमुख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज भारत विकास परिषद कैथल शाखा द्वारा दायित्व ग्रहण समारोह का परिषद भवन में किया गया। कार्यक्रम में रीजनल संरक्षक डाॅ. अशोक गर्ग अध्यक्ष के रुप में पहुंचे और नई कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण करवाया।

इसमें हरीश चावला प्रधान, सचिव अश्विनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गोयल, प्रेस सचिव राजकुमार जिंदल, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार मित्तल, शाखा उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, सह सचिव प्रदीप शर्मा, महिला प्रमुख रीना गर्ग, सचिव कामिनी गर्ग को चयनित किया गया। मौके पर लगभग 200 सदस्य मौजूद रहे। राजकुमार मित्तल ने हरिद्वार यात्रा के बारे में जानकारी और आने वाली निर्जला एकादशी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मंजू गर्ग, निधि शर्मा, रूबी जिंदल, उषा चावला, अरुणा चावला, मधु मनोचा, वीना सिंगला, गोपाल भट्ट, तिलकराज अग्रवाल, रामपाल सिंगला, जगदीश सिंगला, अशोक गुप्ता, रमेश बंसल, जगदीश मनोचा, बख्शीश गिरधर, बाल कृष्ण मक्कड़, सतपाल शर्मा, सतीश, दीपक मित्तल, राकेश गर्ग, नरेश गर्ग, सुभाष चावला, सरोज मित्तल, अनुज मक्कड़ व अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

कैथल | भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए सदस्य।

खबरें और भी हैं...