जीवन में खेलों की भूमिका अहम
सामोद . स्थानीय पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोडल्या खेल मैदान परिसर में सोमवार को स्टूडेंट यूनियन क्रिकेट प्रतियोगिता के तत्वावधान में 18 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन यदुवंशी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष विपिन यादव ने किया। यादव ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में खेलों की अहम भूमिका होती है विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के समय में से कुछ समय खेलों में बिताना चाहिए। इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सरपंच दिनेश चतुर्वेदी, पूर्व कालाडेरा छात्रसंघ अध्यक्ष छुट्टन यादव, जिलाध्यक्ष जयपुर देहात यदुवंशी महासंघ आशीष यादव ने भी विचार व्यक्त किए।