कमजोर वर्ग को बाबा साहेब ने मजबूत बनाया : अशोक
रावण ग्राउंड में शनिवार को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती मनाई गई। सरपंच अशोक गुढ़ाण ने बताया कि बाबा साहब का कहना था कि पहले शिक्षित होकर संघर्ष करो और आगे बढ़ो। डाॅ. अंबेडकर चाहते थे कि समाज का सबसे कमजोर तबका भी मजबूत हो जाए। डाॅ. भीम राव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण करके देश के नागरिकों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। इस मौके पर सुरेश मेहरा, पूर्व चेयरमैन प्रेम, डॉ पवन, पूर्व सरपंच उमेद, डॉ अजित, सरपंच अशोक गुढ़ाण, सरपंच भूपेंद्र खेरड़ी आदि थे।
साहेब के दिखाए मार्ग पर चलें
महम | गांव खरकड़ा के अटल सेवा केंद्र में भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर सरपंच संजय, ग्राम सचिव सपना रानी, मंडल अध्यक्ष सतवीर भराण, लाखनमाजरा मंडल अध्यक्ष भगवान खरैटी, जिला महामंत्री नवीन उप्पल आदि मौजूद रहे।
पाकस्मा में मनाई अंबेडकर जयंती
सांपला | गांव पाकस्मा के बाल विकास परियोजना केन्द्र में शनिवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। समारोह में मुख्यअतिथि गांव के सरपंच मुकेश राणा रहे। उन्होंने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने को कहा है।