कल सरसों खरीद पर माने कटेसरा के किसान
हरियाणा सरकार की ओर से सरसों की खरीद प्रदेशभर में 15 मार्च से शुरू हो चुकी है। सरकार के नियमों ने किसानों को परेशानियों को बढ़ा दिया हैं। कलानौर अनाज मंडी में सोमवार को किसानों और हैफेड अधिकारियों के बीच सरसों खरीद को लेकर झगड़ा हो गया। देर शाम तक किसानों का झगड़ा हैफेड अधिकारी जगबीर हुडा के मंगलवार को खरीद के आश्वासन देकर खत्म करवाया। किसानों ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को सरसों खरीद नहीं हुई तो रोहतक भिवानी को वह जाम लगाएंगे। मंडी में सोमवार को रोस्टर सिस्टम प्रणाली अनुसार कटेसरा के ग्रामीण सरसों मंडी लेकर पहुंचे थे। किसान रात से नंबर लगाने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। हैफेड अधिकारियों ने किसानों की सरसों खरीदने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका स्टाक पूरा हो गया है। खरीद नहीं होने से परेशान किसानों ने मंडी में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंमागा देर शाम तक जारी रहा और कल खरीद के आश्वासन पर किसान माने। भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि हैफेड अधिकारी जगबीर हुडा के आश्वासन पर मंगलवार को कटेसरा के ग्रामीणों की सरसों खरीदी जाएंगी। खरीद नहीं हुई तो वह रोहतक-भिवानी रोड पर जाम लगाएंगे। उन्होंने भी मंडी में किसानों को सुविधाएं देने की मांग की है।
कलानौर मंडी में सरसों खरीद नहीं होने से कटेसरा के किसानों और हैफेड अधिकारियों में देर शाम तक चला झगड़ा
कलानौर. सरसों खरीद को लेकर मंडी में हैफेड अधिकारी से बात करते किसान।
लाहली व आवल में संदिग्ध परिस्थितियों में 200 एकड़ फसल जली
कलानौर| गांव लाहली व आवल में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 200 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने पर ग्रामीण खेतों की ओर दौड़े। उन्होंने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। ग्रामीणों तथा दमकल कर्मियों की कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया पाया जा चुका जा सका। आग के कारण आवल तथा लाहली गांव की लगभग 70 एकड़ गेहूं की फसल तथा सैकड़ों एकड़ गेहूं के फाने जल कर राख हो गए। बताया जा रहा है कि खेतों में काेई बीड़ी पी रहा था। वह जलती बीड़ी खेत में डाल गया, जिस कारण खेतों में आग लग गई।