35 युवाओं ने किया रक्तदान
कलानौर | बालाजी फिजियोथेरेपी एवं आयुर्वेदिक हॉस्पिटल कलानौर की ओर से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कलानौर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक रमेश कुमार ने किया। शिविर में 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। थाना प्रभारी ने कहा कि रक्तदान मानवता एवं समाज सेवा का उत्कृष्ट माध्यम है। जिससे हम किसी अनजान व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। इस मौके पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर विजय कुमार, सुरेश मेहरा, डॉक्टर सुखदेव राज, विनोद तथा दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।