पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों का आरोप चार दिन से खड़े हैं, बाहर का गन्ना खरीद रहे हैं कर्मचारी

किसानों का आरोप चार दिन से खड़े हैं, बाहर का गन्ना खरीद रहे हैं कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक भाली आनंदपुर सहकारी चीनी मिल में बाहरी क्षेत्र का गन्ना रोकने के लिए मिल प्रबंधक प्रदीप अहलावत ने मंगलवार दोपहर को कैन यार्ड का दौरा किया। वह करीब दो घंटे तक कैन यार्ड में रहे।

इस दौरान किसानों ने कर्मचारियों पर आरोप लगाए है कि वह चार दिनों से मिल में गन्ना बेचने आए हुए है, लेकिन आज तक भी उनका नंबर नहीं आया है। उन्होंने कर्मियों पर आरोप लगाया कि वह मिलीभगत करके बाहरी गन्ना खरीद रहे है। मंगलवार को भी मिल में बाहरी गन्ना आया है। निरीक्षण के दौरान बाहरी गन्ना लाए किसानों को वापस लौटा दिया गया।

भाली शुगर मिल के बाहर गन्ने से लदी ट्राॅलियों से हाईवे जाम, लोग रहे परेशान

चार दिन से

खरीद नहीं हुई

सांघी गांव के किसान बिजेंद्र ने बताया कि चार दिन से उनके गन्ने की खरीद नहीं हो रही है। पर्ची होने के बाद भी कैन मैनेजर उनका गन्ना मिल में नहीं उतरवा रहे है। पहले कामदारों ने उनका बौंड बंद कर दिया था। हंगामे के बाद कहा कि आप मिल में गन्ना लेकर आ जाओ। उसके बाद किसी ओर किसान की पर्ची दे दी। कुछ किसानों अन्य गांवों से गन्ने की ट्रॉली लेकर आ रहे है। यह कर्मचारियों को मिली भगत से पर्ची डाल रहे हैं।

रोहतक. भिवानी रोड स्थित भाली आंनदपुर के पास सड़क पर गन्ने के भरे ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी होने से लगा जाम।

रुकने और खाने-पीने की सुविधा नहीं : किसान अनिल ने बताया कि वह शनिवार को गन्ना लेकर आया थे, लेकिन चार दिन बीत गए अब तक नंबर नहीं आया है। मिल में किसानों के रुकने ,खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है जब कि सरकार ढिढोरा पिट रहती है कि किसानों के ठहरने की पूरी व्यवस्था है, लेकिन यहां नहीं कुछ भी केवल किसानों को लूटा जा रहा है और तंग किया जा रहा है। 30-40% गन्ना बहार का मिल में पहुंच रहा है।

गन्ने की

खेती छोड़ेंगे

किसान आशीष मुगाण ने बताया कि बाहरी गन्ने के आवागमन से दिक्कत आ रही है। चार दिन हो गए घर भी नहीं जा पा रहे है। उन्होंने बताया कि हालात यहीं रहे तो वह आगे से गन्ने की खेती ही नहीं करेंगे और अन्य ही कोई व्यवसाय ढूंढना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...