पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एचएसएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की

एचएसएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलानौर| पिछले दिनों जेई की परीक्षा में पूछा गया ब्राह्मण समाज संबंधित विवादित प्रश्न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार के रीडर को प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें एचएसएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले को लेकर राजनीतिक पार्टियां भी विरोध करते सरकार को घेरने में लगी हैं। इस मौके पर आनन्द कौशिक,नवीन शर्मा, मोनू शर्मा, जितेंद्र पंडित, राकेश भारद्वाज, अनिल कौशिक, प्रमोद अत्री, प्रवीण, तेलु, पंकज, विकास शर्मा, नवीन सर्वाणि, भीम शर्मा आदि थे।

खबरें और भी हैं...