रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर को रेलगाड़ी की चपेट में आने से कलानौर वार्ड पांच के 35 वर्षीय सतीश पुत्र धर्मचंद की मौत हो गई। दोपहर 12:00 बजे सतीश रेलवे लाइन को क्रॉस कर रहा था। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सतीश दिमागी रूप से परेशान था। इस कारण उसने यह कदम उठाया है।