पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खसरा रूबेला के टीकाकरण को लेकर जागरूक किया

खसरा-रूबेला के टीकाकरण को लेकर जागरूक किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग की ओर से खसरा व रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को कालांवाली के सीएचसी में कालांवाली के एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने ओढ़ां व बड़ागुढ़ा खंड के अध्यापकों को अभियान के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग, रोडी के चिकित्सक डॉ. गिरीश अत्री, डॉ. अभिनव सिहाग, डॉ. जितेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स बंदना, सुखजीत कौर, मास्टर परमानंद, नेमपाल सिंह, कुलदीप जैन, हरभगवान सिंह, तरसेम सिंह, नाजर सिंह, सुरज सेठी उपस्थित थे।

एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी अध्यापक सरकार द्वारा चलाए जा रहे उक्त अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें ताकि बच्चों को इसके बारे में अच्छी तरह से मालूम हो सके और वे इसका लाभ ले सके। डॉ. भूषण गर्ग ने कहा कि खसरा व रूबेला का टीका नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चे के लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है इससे निमोनिया, दस्त सहित अन्य बीमारियों को बढ़ावा देता है। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान रूबेला संक्रमण के फलस्वरूप शिशु जन्मजात रोगों के साथ पैदा सकते है जैसे अंधापन, बहरापन, कमजोर दिमाग, जन्मजात दिल की बीमारी शामिल है। उन्होंने सभी अध्यापकों से कहा कि वे बच्चों व उनके अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें ताकि टीका लगाते समय बच्चों को दिक्कत न आए।

कालांवाली। सीएचसी में अध्यापकों को टीकाकरण के बारे में जागरूक करते हुए एसएमओ डाॅ .भूषण गर्ग।

खबरें और भी हैं...